Allu Arjun- Bollywood Galaxy | Biography, News, Age, Movies, Upcoming Movies, Wife, Net Worth

 

Allu Arjun – अल्लू अर्जुन साउथ के जाने माने सितारे हैं| इनकी Biography, Movies, News, Upcoming Movies, Wife, Affairs, Net worth की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में है|

ALLU ARJUN – BIOGRAPHY

Allu Arjun का जन्म 8 अप्रैल 1982  में एक तेलेगु परिवार में हुआ, अल्लू अर्जुन की परवरिश चेन्नई में हुआ उसके बाद वो हैदराबाद शिफ्ट हो गये| अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद चेन्नई के बड़े फिल्म प्रोडूसर हैं, इनके दादा अल्लू रामालिंगि एक मशहूर कॉमेडियन थे और करीबन 1000 से भी ऊपर फिल्मों में काम किया है| अल्लू के दो भाई हैं, बड़े भाई वेंकटेश बिसनेसमैन हैं और छोटे भाई सिरिश भी एक्टर हैं|अर्जुन ने पढाई सेंट पैट्रिक सीनियर कॉलेज हैदराबाद से की|

MOVIES

Allu Arjun ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में विजेता फिल्म में बतौर बाल कलाकार से की| 2003 में आई फिल्म “गंगोत्री” से अल्लू ने अपना फिल्म डेब्यू किया| फिल्म का निर्देशन का राघवेन्द्र राव ने किया और इसका निर्माण अश्वनी दत्त के साथ अल्लू के पिता अल्लू अर्विन्द भी थे| इसमें अल्लू की परफॉरमेंस को वाहवाही मिली| इसके बाद अर्जुन ने सुकुमार की फिल्म “आर्या” में काम किया|

ये फिल्म अल्लू के करियर में ब्रेकथ्रू बनी और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट तेलेगु एक्टर अवार्ड में नामांकन मिला और नंदी अवार्ड्स ऑफ़ 2008 में नंदी स्पेशल जूरी अवार्ड मिल, और दो सिनेमा अवार्ड्स भी बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्टर जूरी की केटेगरी में जीता|

इस फिल्म ने 30 करोड़ से ज्यादा का बिसनेस किया| और इसी फिल्म को मलयालम में भी डब करके केरला में भी रिलीज़ किया गया|कई फिल्में जैसे वी वी विनायक की “बन्नी”, ए करुनाकरन की “हैप्पी” इन फिल्मों को यहाँ के अलावा ओवरसीज में भी कामयाबी मिली, क्रिटिकस ने अल्लू की परफॉरमेंस के साथ उनकी डांसिंग एबिलिटी की भी काफी तारीफ की|

अल्लू की फिल्म “परुगु” के लिए उन्होंने अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट एक्टर के लिए और नंदी जूरी अवार्ड भी जीता | इसके बाद आर्या का सीक्वल 2009  में “आर्या 2” में अल्लू अर्जुन ने काम किया| इस फिल्म को भी काफी सराहा गया |

इसके बाद 2010 में आई “वेदम”, 2012 में “जुलेई”,  2014 में “रेस गुर्रम”, 2015 में “सन ऑफ़ सत्यमूर्ति” और “रुद्रमादेवी”,  2016 में “सरैनोडू” जैसे कई उल्लेखनीय फिल्मों में अल्लू ने काम किया| “वेदम” मेअल्लू ने केबल ऑपरेटर की भूमिका निभाई जबकि “रेस गुर्रम” में एक लापरवाह स्ट्रीट स्मार्ट मैन की भूमिका में उन्हें काफी पसंद भी किया गया, इसके लिए अल्लू ने बेस्ट एक्टर के लिए दो फिल्मफेयर तेलेगु अवार्ड जीते|

उन्होंने “रुद्र्मादेवी” में राजकुमार गोना गन्ना रेड्डी के करेक्टर के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता| “पुष्पा द राइज” में अल्लू की परफॉरमेंस को बहुत प्रशंसा मिली, और ये फिल्म भारतीय फिल्मों में 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी और तेलेगु फिल्मों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है|

अल्लू ने म्यूजिक विडियो में गाने भी गाये, उनमे से एक का टाइटल अल्लू अर्जुन रैप सोंग था जो जनवरी 2021 में रिलीज़ हुआ|

NEWS

Allu Arjun को 2014  से फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट में शामिल किया गया, और वो 2020 में याहू पर “मोस्ट सर्चड मेल सेलेब्रिटी हैं”| मिड 2022  में अर्जुन सबसे ज्यादा सर्च करने वाले  19वें एशियाई बने|

मीडिया में लोग उन्हें “स्टाइलिश स्टार”, “आइकॉन स्टार” कहकर बुलाते हैं| काफी सफल फिल्में देने के बाद जब आर्या फिल्म आई तो उन्हें मल्लू अर्जुन कहकर बुलाया जाने लगा|

अल्लू अर्जुन कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं जिनमे हीरो मोतोकोर्प, रेड्बस, होटस्टार, फ्रूटी, ओएलएक्स, जोयालुक्कास जैसे कई ब्रांड्स के सेलेब्रिटी एंडोर्सर हैं| वह भारत के प्रमुख कबड्डी टूर्नामेंट प्रो कबड्डी लीग के सेलेब्रिटी एम्बसडर भी रहे हैं|

अल्लू ने बफेलो वाइल्ड विंग्स और एम किचन के सहयोग से 800 जुबली नाम से नाईट क्लब शुरू किया|

MARRIAGE

Allu Arjun ने हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से 6 मार्च 2011 को शादी की| उनके दो बच्चे हैं बेटा अयान और बेटी अरहा|

NET WORTH

Allu Arjun की नेट वर्थ 48 मिलियन डॉलर यानी 354 करोड़ रूपए है| अल्लू  साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ चुके हैं, और उनकी आने वाली फिल्मों का उनके फेंस को बेसब्री से इंतज़ार है|

Ananya panday की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|

कार्तिक आर्यन की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|

Leave a Reply

Back to top button