Bhoomi pednekar – Biography, Movies, Upcoming Movies, News, Boyfriend, Affairs, Net worth

 

Bhoomi pednekar एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने धीरे धीरे इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है| इस आर्टिकल में हम इनकी Biography, Movies, Upcoming Movies, News, Boyfriend, Affairs, Unknown facts और net worth के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे|

BIOGRAPHY

Bhoomi pednekar का जन्म 18 जुलाई 1989  में मुंबई में हुआ था| भूमि के पिता सतीश पेडणेकर महाराष्ट के पूर्व गृह और श्रम मंत्री थे, और उनकी माँ सुमित्रा एक तंबाकू विरोधी कार्यकर्ता थी|

भूमि के पिता का निधन मुंह के कैंसर के वजह से हुआ|

Bhoomi pednekar ने अपनी स्कूलिंग जुहू के आर्य विद्या मंदिर से पूरी की|

MOVIES

Bhoomi pednekar ने अपना फिल्म डेब्यू 2015 में यश राज फिल्म्स के बैनर तले आयुष्मान खुराना के अपोजिट “दम लगा के हईशा” से किया जिसका निर्देशन शरत कटारिया ने किया था| इस फिल्म में भूमि ने 12 किलो वज़न बढाया और एक ओवरवेट(अधिक वज़न) पत्नी की भूमिका निभाई| फिल्म को कोमेर्सिअली सफलता मिली और फिल्म को नेशनल अवार्ड बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी के लिए मिला|

इस ही फिल्म के लिए Bhoomi pednekar ने बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता|

2017 में Bhoomi pednekar ने “टॉयलेट-एक प्रेम कथा” में काम किया, जिसमे वो अक्षय कुमार के साथ नज़र आई| इस फिल्म में भी पेडणेकर को काफी पसंद किया गया और ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी|

इसके बाद वो एक बार फिर आयुष्मान खुराना के अपोजिट “शुभ मंगल सावधान” में नज़र आई और उन्हें पहली बार बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड का नामांकन मिला, साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 मिलियन का बिजनेस किया|

2019 में Bhoomi pednekar ने अभिषेक चौबे की फिल्म “सोनचिरिया” में काम किया, इसमें वो सुशांत सिंह राजपूत और मनोज बाजपाई के साथ दिखाई दी|

Bhoomi pednekar की अगली तुषार हीरानंदानी की फिल्म तापसी पन्नू के साथ “सांड की आँख” थी, जिसमे उन्होंने शार्पशूटर चन्द्रो तोमर की भूमिका निभाई|

Bhoomi pednekar की 2019 में ही रिलीज़ हुई फिल्म “बाला” जिसमे वो फिर से आयुष्मान खुराना के साथ नज़र आई| इस फिल्म में भूमि ने एक सांवली लड़की की भूमिका निभाई जिसे अपनी त्वचा के रंग के लिए काफी अपमान सहना पड़ता है|

इसके बाद आई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ फिल्म “पति पत्नी और वो” जो 1978 में बनी फिल्म “पति पत्नी और वो” का रीमेक थी| इसमें भूमि ने पत्नी का किरदार निभाया था|

Bhoomi pednekar की अगली फिल्म थी “भूत-पार्ट 1: द होंटेड शिप”, और कॉमेडी ड्रामा “शुभ मंगल ज्यादा सावधान”|

इसी साल रिलीज़ हुई एमाज़ोन प्राइम विडियो पर फिल्म “दुर्गामति” जो कि “भागमती” फिल्म की रीमेक थी, इस फिल्म में भूमि की परफॉरमेंस को उतना पसंद नहीं किया गया|

करीबन एक साल बाद भूमि राजकुमार राव के साथ 2022 में “बधाई दो” में नज़र आई|

UPCOMING MOVIES

Bhoomi pednekar विक्की कौशल और कियारा अडवाणी के साथ शशांक खेतान की फिल्म “गोविंदा मेरा नाम” में नज़र आएँगी|

राजकुमार राव के साथ अनुभव सिन्हा की फिल्म “भीड़”, अर्जुन कपूर के साथ “द लेडी किलर” और एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में “भक्षक” फिल्म में भूमि दिखाई देंगी|

NEWS

Bhoomi pednekar ने Y-Films की चार पार्ट की मिनी वेब सीरीज मैनस वर्ल्ड” में काम किया जिसका प्रीमियर youtube पर हुआ|

भूमि ने जोया अख्तर की 2018 में आई नेटफ्लिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज में  काम किया|

2019 में अलंकृता श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित “डॉली किटी और वो चमकते सितारे” में Bhoomi pednekar कोनकना सेन शर्मा के साथ नज़र आई, इस फिल्म को 24th Busan international film festival में स्क्रीन किया गया| इस फिल्म के लिए भूमि को कोनकना के साथ स्क्रीन अवार्ड और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड मिला|

Bhoomi pednekar को 2018  में फोर्ब्स इंडिया में अंडर 30 की लिस्ट में शामिल किया गया|

Bhoomi को 2019 में द टाइम्स ऑफ़ इंडिया की मोस्ट डीजाएरेबल वीमेन की लिस्ट में नंबर 40 पर रखा गया, और 2020 में वो 39वें रैंक पर पहुँच गयी|

UNKNOWN FACTS

Bhoomi pednekar जब 15 साल की थी लोन लिया था जिससे वो whistling woods international से एक्टिंग सीख सकें लेकिन उन्हें उनकी कम उपस्थिती के कारण उन्हें निकाल दिया गया|

भूमि ने यश राज फिल्म्स में असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर के तौर पर काम किया और लिया हुआ लोन चुकाया, उसी कम्पनी में भूमि ने 6 साल शानू शर्मा की बतौर असिस्टेंट काम किया|

भूमि पेडणेकर के पिता महाराष्ट्रियन हैं और उनकी माँ हरयाणवी हैं|

भूमि को जब यशराज फिल्म्स में “दम लगा के हाईशा” के ऑडिशन के दौरान डेमो देने के लिए बोला गया, उन्हें पता ही नहीं था कि उनका खुद का ऑडिशन हो रहा है, उन्हें लगा कि वो दुसरे एक्टर्स को डेमो दे रही हैं| इसके बाद उन्होंने इस रोल के लिए करीबन 100 ऑडिशन दिए|

BOYFRIEND/ AFFAIRS

भूमि पेडणेकर का कहना है कि वो सिंगल ही रहना चाहती है, वो किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं, फिलहाल वो शादी के मूड में भी नहीं हैं, और अगर उन्होंने कभी शादी की तो वो किसी एक्टर से नहीं करेंगी क्यूंकि वो दोनों ही एक दुसरे को टाइम नहीं दे पाते हैं|

NET WORTH

Bhoomi pednekar की नेट वर्थ $2 मिलियन यानी 15 करोड़ रूपए है|

 

रश्मिका मंदंना  की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|

कियारा अडवाणी  की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|

Top 10 Most Sexiest Bollywood Actress 2022 | टॉप 10 मोस्ट सेक्सिएस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस 2022

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button