Children’s Day 2022 : Bollywood Galaxy. Net | Lakdi Ki Kathi to Bum Bum Bole, Children’s Day celebrations with classic Bollywood songs

Children’s Day 2022
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी जयंती पर याद करने के लिए हर साल 14 November को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है|
जब हम बच्चे थे तो हमें फैंसी ड्रेस पहनने में बहुत मज़ा आता था, हमारे टीचर्स Children’s Day वाले दिन हमारे द्वारा तैयार किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए उत्साहित रहते थे|
Covid-19 की वजह से उत्सव भले ही कम हो रहे हो लेकिन हमारी भावनाएं कभी कम नहीं हुई| इसमें हमारे हिंदी सिनेमा का बहुत बड़ा हाथ है| समय समय पर फिल्मों और गीतों के माध्यम से हमारे बचपने को वापस लाने में हमारी मदद करता है| आजकल के दौर में बनने वाले गानों के बीच बच्चों के गीत हमें नयापन और ताजगी देते हैं|
आज हम ऐसे ही बॉलीवुड के सदाबहार बच्चों के गीतों की लिस्ट बता रहे हैं, जिसे आप Children’s Day के मौके पर थीम गीत के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं|
Lakdi ki Kathi (लकड़ी की काठी)
लकड़ी की काठी आज तक का सबसे फेमस गाना है, जिसके बगैर हमारा बचपन अधूरा है, बच्चे बच्चे की ज़बान पर ये गाना आज भी है| क्लासिक फिल्म “मासूम” फिल्म का ये गाना सुपरहिट गाना है| इस फिल्म का संगीत R.D Burman ने दिया, और मुख्य भूमिका में Naseeruddin Shah, Shabana Azmi, Jugal Hansraj और Urmila Matondkar ने काम किया था|
Bum Bum Bole (बम बम बोले)
बम बम बोले गाना तारे ज़मीन पर फिल्म में Aamir Khan और Darsheel Safari पर फिल्माया गया गीत आप Children’s Day पर थीम गीत के तौर पर ले सकते हैं| इसे बॉलीवुड सुपरस्टार Aamir Khan और Shaan ने गाया है| बच्चों के बीच ये गाना बहुत ही पोपुलर है|
Chatte Batte (चट्टे बट्टे)
चट्टे बट्टे सर्वश्रेष्ठ बच्चों और राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता फिल्मों, Chillar Party से है और इसे Armaan Malik, Mohit Chauhan, Keshav Rai, Gaurika Rai द्वारा गाया गया है| इस ट्रैक को Nitesh Tiwari ने लिखा है|
Hum Bhi Agar Bachche Hote (हम भी अगर बच्चे होते)
Bollywood के यादगारों गानों में हम भी अगर बच्चे होते, उनमे से एक है, इस ट्रैक को ज़्यादातर स्कूल में Children’s Day पर बजाया जाता है| इसे Asha Bhonsle, Mohammad Rafi और Manna Dey ने गाया था|
Ichak Daana (इचक दाना)
90 के दशक का ये गाना बच्चों का पसंदीदा गाना है, Children’s Day पर ये गाना थीम सोंग के रूप में बजाया जा सकता है| फिल्म श्री 420 में फिल्माया गया से गीत महान गायक Lata Mangeshkar और Mukesh द्वारा गाया गया है|
Ek School Banana Hai (एक स्कूल बनाना है)
फिल्म Chillar Party का ये गाना एक स्कूल बनाना है| Amit Trivedi, Gaurika Rai, Keshav Rai द्वारा गाया गया ये गीत बहुत ही पोपुलर हुआ और Children’s Day पर स्कूल में आज कल ये गाना ज़रूर बजाया जाता है|
Kholo Kholo (खोलो खोलो)
T-Series म्यूजिक का खोलो खोलो गीत “तारे ज़मीन पर” फिल्म का चर्चित गाना है इसे Raman Mahadevan ने अपनी आवाज़ दी और Shankar Mahadevan, Ehsaan Noorani, Loy Mendonca ने इसका म्यूजिक दिया| फिल्म में मुख्य भूमिका में Aamir Khan, Darsheel Safary, Tisca Chopra थे|
Rona Kabhi nahi Rona (रोना कभी नहीं रोना)
किशोर कुमार द्वारा गाया ये गाना बच्चों को किसी भी स्थिति में कभी भी आशा न खोने का महत्वपूर्ण सबक सिखाता है कि सब कुछ ठीक हो जायेगा|
Children’s Day पर ये बॉलीवुड बच्चों के गाने एक नया तरोताज़ा माहौल देते हैं| चाहे स्कूल हो या घर, हर बड़ा या बच्चा इन गानों को बाल दिवस पर tune कर सकता है|
Disha Patani की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए
Rakul Preet Singh की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए
click here to read urfi javed biography