Kartik Aaryan- Biography, News, Photos, Age, Girlfriend, Movies, Upcoming Movies, Net worth

Kartik Aaryan की Biography, News, Age, Net Worth, Movies, Affairs, Photos से जुडी ख़ास और अनसुनी बातें इस आर्टिकल में शामिल हैं|
BIOGRAPHY
कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है जो उन्होंने बाद में बदलकर आर्यन रख लिया| आर्यन के दोस्त उन्हें कोकी कहकर बुलाते हैं|
Kartik Aaryan का जन्म 22 नवम्बर 1990 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ| कार्तिक के पेरेंट्स दोनों डॉक्टर हैं| पिता मनीष त्तिवारी बच्चों के डॉक्टर हैं और माँ माला तिवारी स्त्री विशेषज्ञ हैं|
कार्तिक ने बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री नवी मुंबई के डी.वाई कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से ली| कार्तिक शुरू से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने अपनी क्लासेज बंक करके काफी ऑडिशन भी दिए लेकिन वो सफल नहीं रहे| कार्तिक ने अपने इस एम्बिशन के बारे में अपने पेरेंट्स को पहली फिल्म साइन करने के बाद ही बताया, उन्हें डर था कहीं उनके पेरेंट्स उनके इस सपने को पूरा करने के लिए मना कर दें| इसके बाद कार्तिक ने Kreating charakters institute से एक्टिंग क्लासेज ली|
MOVIES
Kartik Aaryan जब थर्ड इयर कर रहे थे तो उन्होंने फेसबुक पर एक कास्टिंग कॉल देखा और ऑडिशन दिया, 6 महीने तक लगातार ऑडिशन देने के बाद आर्यन को लव रंजन की फिल्म प्यार का पंचनामा में काम करने का मौका मिला, और अपनी पहली फिल्म में ही 4 मिनट के मोनोलोग को सिंगल शॉट में बोलकर उन्होंने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया| | प्यार का पंचनामा रिलीज़ होने के बाद अपनी माँ के कहने से कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढाई पूरी की|
कार्तिक जब एक्टिंग में स्ट्रगल कर रहे थे तो वो कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स के साथ एक अपार्टमेंट में रहते थे और उनके लिए खाना बनाकर थोड़े बहुत पैसे कमा लेते थे
2 साल बाद 2013 में कार्तिक और नुशरत ने फिल्म आकाशवाणी में एक बार फिर साथ काम किया | उसके बाद सुभाष घई की कांची आई, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई|
फिल्म प्यार का पंचनामा 2 Kartik Aaryan के करियर को अलग मुकाम पर लेकर गयी और इसमें पहले से भी ज्यादा 7 मिनट के सिंगल शॉट मोनोलोग ऑडियंस को बहुत पसंद आया| इस फिल्म के लिए कार्तिक ने बेस्ट मेल एक्टर इन कॉमिक रोल का स्टारडस्ट अवार्ड भी जीता|
2018 में आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने कार्तिक का करियर ग्राफ ही बदल दिया, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और दर्शकों को सोनू के किरदार में कार्तिक आर्यन बहुत पसंद आये| इसके लिए कार्तिक ने बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के लिए जी सिने अवार्ड्स भी जीता| इसके बाद पति पत्नी और वो, लव आजकल 2, लुका छुप्पी और भूल भूलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन दिया| आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म दोस्ताना 2 के लिए भी साईन किया गया, 20 दिन की शूटिंग के बाद कार्तिक को निकाल दिया गया, दोनों में क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से ये कदम उठाया गया|
UPCOMING MOVIES
कार्तिक की आने वाली फिल्में हैं शहजादा जो कि एक तेलेगु फिल्म का रीमेक है, और शशांक घोष की फ्रेडी| हंसल मेहता की फिल्म कप्तान इंडिया में भी कार्तिक को देखा जा सकता है, इसमें उन्होंने एयर फाॅर्स ऑफिसर की भूमिका निभाई है|
हाल ही में आशिकी 3 के लिए कार्तिक ओन बोर्ड आये हैं, अनुराग बासु के निर्देशन में कार्तिक पहली बार काम करेंगे जिसके लिए वो बहुत एक्साइटड हैं, फिल्म में उनके अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होंगी ये नाम सामने नहीं आया है|
ACHIEVEMENTS
Kartik Aaryan कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं जिनमे इमामी फेयर एंड हैंडसम, अरमानी एक्सचेंज, वीट मेन, ओप्पो, बोट शामिल हैं|
कार्तिक को 2019 फोर्ब्स इंडियास सेलेब्रिटी 100 की लिस्ट में 67 रैंक पर रखा गया है|
LOVE LIFE
Kartik Aaryan की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेस से जोड़ा गया है, कभी नुशरत भरुचा कभी सारा अली खान और कभी कृति सेनोन के साथ उनके रिश्ते की अफवाहे सुनने को मिलती रही है|
NET WORTH
Kartik Aaryan की नेट वर्थ की बात की जाए तो $6 मिलियन यानी 46 करोड़ रूपए है, महीने की Kartik Aaryan की इनकम 50 लाख+ है|
टाइगर श्रॉफ की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|
Ananya pandayकी Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|