Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan- Salman Khan announces new release date of Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan

सलमान खान की फिल्म “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” 2023 में ईद के दौरान रिलीज़ होगी, और टाइगर 3 की रिलीज़ डेट आगे बढाकर दिवाली 2023 कर दी गयी सलमान खान ने टवीट करके दी अपने फैन्स को ये ज़रूरी खबर:
सलमान खान ने ट्विटर पर अनाउंस किया है कि उनकी टाइगर फ्रेंचाइज़ी “टाइगर 3” को नयी रिलीज़ डेट मिली है यानी “टाइगर 3” दिवाली के मौके पर साल 2023 में रिलीज़ होगी| सलमान खान की “टाइगर 3” पहले 2023 में ईद पर रिलीज़ होने वाली थी, जिसको आगे बढाकर दिवाली के दौरान रिलीज़ किया जायेगा| सलमान खान 2009 से हर साल ईद पर फिल्म ज़रूर रिलीज़ करते हैं, इस खबर से उनके फैन्स निराश न हो इसलिए उन्होंने ये भी बताया कि उनको निराश होने की ज़रूरत नहीं है चाहे वो ईद के दौरान “टाइगर 3” को नहीं देख पाएंगे, बल्कि वो दूसरी फिल्म का तोहफा अपने फैन्स के लिए ला रहे हैं|
सलमान खान ने ट्वीट किया की उनकी फिल्म “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” जो 30 दिसंबर 2022 को रिलीज़ होने वाली थी अब 21 अप्रैल 2023 को रिलीज़ होगी यानी सबके भाईजान “टाइगर 3” से पहले “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” में नज़र आयेंगे| मेकर्स का इसे ईद 2023 में रिलीज़ करने का कारण ये भी है कि ये फिल्म एक फॅमिली एंटरटेनर है और इसे इस मौके पर रिलीज़ करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है|
सलमान खान ने शनिवार को ट्वीट करके कहा: Tiger3 now on Diwali 2023 n Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on Eid, Diwali with #KBKJ and #Tiger3. And this Xmas with #cirkus. सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने रिप्लाई दिया Salman khan is coming in FULL FORCE.
सलमान खान का ये सरप्राइज उनके फैन्स के लिए उन्हें राहत देने वाला है क्यूंकि उनके फैन्स हर बार ईद पर उनकी नयी धमाकेदार movie का इंतज़ार करते हैं|
सूत्रों से खबर आई थी कि पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था उसके बाद भाईजान रखा गया फिर काफी बाद में “Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan” फिल्म का टाइटल फाइनल हुआ|
“किसी का भाई किसी की जान” फिल्म के प्रोडयुसर सलमान खान फिल्म्स है और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला हैं साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्युस भी किया है, और इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है| फिल्म में सलमान खान के साथ जगपति बाबु, पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश भी अहम् भूमिका में नज़र आएंगे|
सलमान खान हर साल ईद पर अपनी फिल्म रिलीज़ करते हैं, और उनकी सभी फिल्में हिट भी होती हैं| ब्लॉकबस्टर फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, किक, भारत, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, राधे, ट्यूबलाइट जैसी सभी फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज़ की गयी थी और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है|
सलमान खान ने ट्वीट करके ये भी बताया कि रोहिट शेट्टी निर्देशित और टी सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण, पूजा हेगड़े, अजय देवगन, वरुण शर्मा और जैकलिन फ़रनैनडिज़ स्टारर फिल्म cirkus इस साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज़ होगी| इस फिल्म में रणवीर सिंह ने दोहरी भूमिका निभाई है| सलमान खान ने अपनी फिल्म को पोस्टपोन करके इस फिल्म का रास्ता साफ़ कर दिया है|
https://bollywoodgalaxy.net/alaya-f-biography-movies-upcoming-movies/