Tiger Shroff – Biography, News, Movies, Upcoming Movies, Affairs, Photos, Net Worth

इस आर्टिकल में आपको Tiger Shroff से जुडी कुछ अनसुनी बातें उनकी Biography, News, Movies, Girlfriend, Affairs, Upcoming Movies, Net worth की पूरी जानकारी मिलेगी|
BIOGRAPHY
Tiger Shroff का जन्म 2 मार्च 1990 में गुजराती वैश्य बनिया परिवार में हुआ| इनके पिता जाने माने एक्टर जैकी श्रॉफ हैं और माँ आयेशा श्रॉफ हैं| टाइगर की एक छोटी बहन है कृष्णा श्रॉफ जो उनसे 3 साल छोटी हैं|
Tiger Shroff का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है| इनके पिता ने इनका नाम टाइगर रख दिया क्युंकी टाइगर बचपन में बहुत काटते थे|
Tiger ने अपनी स्कूलिंग अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से और बेसेंट मोंटेस्सारी स्कूल जुहू से की| उन्होंने 12th पास करके कॉलेज ड्राप कर दिया क्यूंकि उनका रुझान एक्टिंग की तरफ था|
MOVIES
2014 में Tiger Shroff ने निर्माता साजिद नाडीयडवाला और निर्देशक साबिर खान की फिल्म हीरोपंती से कृति सेनोन के अपोजिट अपना डेब्यू किया| टाइगर ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत और तैय्यारियां की| उन्होंने जिले मवाई से फ्लेक्सिबिलिटी की ट्रेनिंग ली| हीरोपंती ने वर्ल्डवाइड काफी अच्छा बिजनेस किया और फिल्म सुपरहिट रही, इस फिल्म के लिए Tiger Shroff को काफी तारीफें मिली, उनके डांस एक्शन और फीजिक को काफी सराहा गया|
2015 में Tiger shroff ने अहमद खान निर्देशित एल्बम “ज़िन्दगी आ रहा हूँ मैं” में काम किया, जो कि काफी हिट एल्बम रहा|
Tiger shroff ने 2016 में नाडियाडवाला और सब्बीर के साथ श्रद्धा कपूर के अपोजिट बाघी फिल्म में काम किया, ये फिल्म भी सफल रही| इसके बाद आई “मुन्ना माइकल”, “फ्लाइंग जाट” जो की बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त फ्लॉप रही|
2018 में आई अहमद खान की “बाघी 2” जिसमे टाइगर श्रॉफ दिशा पटनी के साथ नज़र आये|
Tiger Shroff ने 2019 में पुनीत मल्होत्रा की फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2” में काम किया जो कि “स्टूडेंट ऑफ़ द इयर” का सीकूएल था| उसके बाद 2019 में ही सिद्धार्थ आनंद की वार फिल्म की|
UPCOMING MOVIES
Tiger Shroff की आने वाली फिल्में गनपत और बाघी 4 हैं, जो 2022 में ही रिलीज़ होंगी|
AWARDS & ACHIEVEMENTS
स्टारडस्ट अवार्ड्स- सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो-मेल (2014)
बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड- मोस्ट एंटरटेनिंग डेब्यू एक्टर-मेल (2014)
स्क्रीन अवार्ड – बेस्ट मेल डेब्यू (2015)
आइफा अवार्ड – स्टार डेब्यू ऑफ़ द इयर- मेल (2015)
Tiger shroff को टायक्वोंडो में फिफ्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है|
NEWS
2009 में टाइगर को हिंदी सीरियल फौजी के रीमेक के लिए एप्रोच किया गया, लेकिन टाइगर टेलीविज़न से अपना एक्टिंग करियर स्टार्ट नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने इसके लिए मना कर दिया|
टाइगर ने अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती के लिए 3 साल की कड़ी मेहनत की, उन्होंने ट्रेनिंग ली, और फिल्म में अपने स्टंट्स खुद किये|
रेमो डिसौज़ा की सुपर हीरो फिल्म फ्लाइंग जाट में टाइगर ने पंजाबी बोलनी सीखी|
Tiger shroff ने धूम 3 के लिए आमिर खान के workout रूटीन और फिज़िक को बनाने में मदद की| आमिर खान टाइगर से काफी इम्प्रेस थे, वो चाहते थे कि टाइगर उनकी फिल्म से अपना डेब्यू करे लेकिन ये संभव नहीं हो पाया|
Tiger Shroff कई बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करते हैं, जिनमे पेप्सी, 8PM प्रीमियम ब्लैक, गर्निएर, फोरका, ग्रेट वाइट इलेक्ट्रॉनिक, कैसिओ इंडिया, माचो जैसे ब्रांड्स शामिल हैं|
2017, में टाइगर को बेंगलुरु टाईगर्स का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया, और 2018 में टाइगर प्रोव्ल के ब्रांड एम्बेसडर बने|
LOVE LIFE
Tiger shroff अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बोलते नज़र आये हैं उनके और दिशा पटनी के अफेयर के चर्चे काफी समय तक रहे लेकिन जुलाई 2022 में दोनों अलग हो गए| दोनों के अलग होने की वजह ये बताई जा रही है कि दिशा इस रिश्ते को आगे यानी शादी तक ले जाना चाहती थी लेकिन टाइगर अभी इसके लिए तैयार नहीं थे|
NET WORTH
Tiger shroff की नेट वर्थ 50 करोड़ रूपए सालाना है|
Allu arjun की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|
टाइगर श्रॉफ की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|