Top 10 Best Bollywood Movies All Time | टॉप 10 बेस्ट बॉलीवुड मूवीज़ ऑफ़ आल टाइम |

बॉलीवुड में फिल्में रोमांस एक्शन एडवेंचर से भरी पड़ी है, दो घंटे में ये निर्धारित हो जाता है कि फिल्म हिट होगी या फ्लॉप| लेकिन कुछसदाबहार फिल्में ऐसी हैं जिन्हें जितनी बार देखो उन्हें देखने से मन नहीं भरता| यहाँ Top 10 best bollywood फिल्मो की सूची दी जा रही है, जिसे जितनी बार देखें उतना कम है|
Image- Google search
1. MUGHAL- E- AZAM (1960)
मुग़ले आज़म फिल्म 1960 में बनी एपिक हिस्टोरिकल ड्रामा है जिसका निर्देशन के आसिफ ने किया था और इसके प्रोडूसर थे शपूरजी पल्लोंजी|
फिल्म में मुख्य भूमिका पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला ने निभाई थी|
मुग़ले आज़म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड्स तोड़े और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी|
इस फिल्म को नेशनल अवार्ड और 3 फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले|
ब्लैक एंड वाइट में बनी मुग़ले आज़म को डीजिटली कलर वर्ज़न में 12 नवम्बर 2004 में रिलीज़ किया गया वो भी कमरशियली बहुत सफल रही|
Image- Google search
2. SHOLAY (1975)
शोले 1975 में रिलीज़ हुई एक एक्शन एडवेंचर फिल्म थी जिसे सलीम जावेद ने लिखा, इसका डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया और इसके निर्माता जी पी सिप्पी थे|
शोले फिल्म में धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बहादुरी, संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे और इस फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के रामनगर में हुई|
50वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में शोले को बेस्ट फिल्म ऑफ़ 50 इयर्स का अवार्ड भी मिला|
शोले भारत में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाल कर दिया|
इस फिल्म को ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट 2002 टॉप 10 इंडियन फिल्म ऑफ़ आल टाइम के पोल में पहले रैंक पर रखा गया|
फिल्म के डायलॉग और कुछ कैरेकटरस बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हुए, और थिएटर में 3D फॉर्मेट में शोले को दोबारा रिलीज़ किया गया|
Image- Google search
3. HUM AAPKE HAIN KOUN (1994)
1994 में रिलीज़ हुई फिल्म हम आपके हैं कौन एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनी, इसे राजश्री बैनर के तले रिलीज़ किया गया, जिसे सूरज बड़जात्या ने लिखा और निर्देशन भी किया|
फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रेणुका शाहाने, मोहनीश बहल ने मुख्य भूमिका निभाई|
हम आपके है कौन 1982 में बनी नदिया के पार का रीमेक थी|
राम लक्षमन ने 14 गाने कंपोज़ किये जो कि उस समय के असामान्य रूप से बहुत बड़ी संख्या में गाने थे|
2.5 बिलियन का वर्ल्डवाइड बिसनेस करके हम आपके हैं कौन 90S की सबसे ज्यादा कमाई वाली सदाबहार फिल्म बनी|
फिल्म ने नेशनल अवार्ड के साथ 5 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते|
Image- Google search
4. DILWALE DULHANIYA LE JAYENGE (1995)
1995 में बनी म्यूजिकल रोमांस से भरपूर फिल्म “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” सदाबहार फिल्मों से एक हैं| इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया जो कि आदित्य की डायरेक्टोरियल डेब्यू थी|
इस फिल्म के निर्माता यश चोपडा थे, और इसे 20 अक्टूबर 1995 में रिलीज़ किया गया|
दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में मुख्य भूमिका शाहरुख़ खान, काजोल, अनुपम खेर निभाई|
फिल्म की शूटिंग लन्दन, स्विट्ज़रलैंड में हुई, फिल्म का कुछ भाग भारत में भी फिल्माया गया|
2 बिलियन का वर्ल्डवाइड बिजनेस करके फिल्म भारत की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में शामिल हुई|
DDLJ को 10 फिल्मफेयर अवार्ड और बेस्ट पोपुलर फिल्म होलसम एंटरटेनर का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला|
इस फिल्म का साउंडट्रैक 90S का सबसे ज्यादा लोकप्रिय साउंडट्रैक बना|
25 साल बाद भी ये फिल्म अभी तक मराठा मंदिर मम्बई थिएटर में दिखाई जा रही है|
Image- Google search
5. KUCH KUCH HOTA HAI (1998)
कुछ कुछ होता है बॉलीवुड की सफल फिल्मों से एक है| इस फिल्म को 16 अक्टूबर 1998 में रिलीज़ किया गया|
इसका लेखन और निर्देशन करन जोहर ने किया, और इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज़ किया गया|
फिल्म में शाहरुख़ खान, काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई जबकि रानी मुख़र्जी और सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस दिया| फिल्म का म्यूजिक जतिन-ललित ने दिया|
फिल्म को 8 फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले, जिसमे बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, सपोर्टिंग एक्टर, सपोर्तिंग एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म शामिल हैं|
कुछ कुछ होता है फिल्म को नेशनल अवार्ड बेस्ट पोपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट के लिए मिला|
फिल्म को बेस्ट फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड्स, जी सिने अवार्डस, बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स भी मिला|
कुछ कुछ होता है उस समय की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी|
Image- Google search
6. HUM DIL DE CHUKE SANAM (1999)
संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन और निर्देशन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” उस वक़्त की बेस्ट फिल्मों में से एक है| ये फिल्म राष्ट्रीयशायर झवेरचंद मेघानी के प्ले शीतल न कथे पर आधारित है |
फिल्म में स्टारकास्ट ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अजय देवगन थे|
हम दिल दे चुके सनम का प्रीमियर इंडियन पैनोरमा 1999 सेक्शन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में किया गया|
फिल्म ने 160 मिलियन की कमाई की और कमर्शियली सफल रही|
हम दिल दे चुके सनम को 45th फिल्मफेयर अवार्ड्स में 17 नॉमिनेशन मिले, जिसमे 7 अवार्ड्स जीते. इनमे बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, मेल प्लेबैक शामिल है|
Image- Google search
7. DIL CHAHTA HAI (2001)
2001 में एक्सेल एंटरटेनमेंट में बनी फिल्म दिल चाहता है को रितेश सिधवानी ने प्रोडूस किया |
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन फरहान अख्तर ने किया| फिल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रिटी जिंटा, सोनाली कुलकर्णी, डिंपल कपाडिया जैसे नाम शामिल हैं|
80 मिलियन के बजट में बनी दिल चाहता है ने 397.2 मिलियन का बिजनेस किया|
इसका साउंडट्रैक जावेद अख्तर ने कंपोज़ किया, दिल चाहता है पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे सिंक साउंड का इस्तेमाल किया गया|
इस फिल्म को 2 नेशनल अवार्ड, और 7 फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले|
Image- Google search
8. LAGAAN- ONCE UPON A TIME IN INDIA (2001)
आमिर खान और ग्रेसी सिंह स्टारर फिल्म लगान 15 जून 2001 में रिलीज़ हुई ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी|
इस फिल्म का लेखन और निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया, और प्रोडूस आमिर खान ने किया|
25 करोड़ लागत में बनी फिल्म लगान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया और 65.97 करोड़ की कमाई करके फिल्म तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 2001 की हिंदी फिल्मो में से एक बनी|
गोवारिकर को इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा 1957 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “नया दौर” से मिला|
लगान को अकादमी अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नोमिनेट किया गया| फिल्म ने 8 फिल्मफेयर अवार्ड भी जीते| जिनमे बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर शामिल हैं|
49th नेशनल फिल्म अवार्ड्स में फिल्म ने बेस्ट पोपुलर फिल्म को मिलकर 8 अवार्ड्स जीते|
Image- Google search
9. DEVDAS (2002)
देवदास एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे 12 जुलाई 2002 में रिलीज़ किया गया| फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे और फिल्म के निर्माता भरत शाह ने इसे मेगा बॉलीवुड के बैनर तले बनाया |
फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने मुख्य भूमिका निभाई|
देवदास 1917 के सरत चन्द्र चट्टोपाध्याय के नोवेल देवदास पर आधारित थी|
फिल्म 500 मिलियन के बजट में बनी, जिसमे सेट पर ही नितिन चंद्रकांत देसाई ने 200 मिलियन खर्च किये|
इस्माइल दरबार और बिरजू महाराज ने देवदास के साउंडट्रैक को कंपोज़ किया|
फिल्म ने वर्ल्डवाइड ने 1.68 बिलियन की कमाई की और कमर्शियली हिट रही|
देवदास ने 5 नेशनल अवार्ड्स और 11 फिल्मफेयर अवार्ड जीते|
Image- Google search
10. 3 IDIOTS (2009)
3 इडियट्स फिल्म को 25 दिसम्बर 2009 में रिलीज़ किया गया| इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं और लेखन और निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया|| फिल्म चेतन भगत का नोवेल फाइव पॉइंट समवन पर आधारित है|
फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है|
3 इडियट्स 2000s की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 392 करोड़ का बिसनेस किया|
इस फिल्म ने भारतीय शिक्षा पर बहुत प्रभाव डाला|
फिल्म ने बेस्ट फिल्म को मिलाकर 6 फिल्मफेयर अवार्ड जीते|
जापान अकादमी अवार्ड्स में 3 इडियट्स को बेस्ट आउटस्टैंडिंग फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का नामांकन मिला|
3 इडियट्स को नानबान नाम से तमिल में 2012 में रिलीज़ किया गया और मेक्सिकन लैंग्वेज में 2017 में रिलीज़ किया गया|
ये थी सूची Top 10 बेस्ट फिल्मों की जिन्हें जितनी बार देखा जाए हमेशा नयापन उनमें नज़र आता है, आने वाले वक़्त में भी ये फिल्मे सदाबहार रहेंगी|
कार्तिक आर्यन की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|
टाइगर श्रॉफ की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|