Top 10 Best Indian Web Series in 2022

TOP 10 Best Indian Web Series in 2022
भारतीय वेब सीरीज के लिए 2022 बेहतरीन साल रहा है| पिछले दो सालों में कोविड के प्रभाव ने हमारे जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है|
सिनेमाघरों में ताले लगे तो लोगों ने घर बैठे अपने लिए मनोरंजन, वेब सीरीज में ढूढ़ लिया है, जिस तरह हर साल फिल्मों का निर्माण होता है, आज उससे कहीं बड़ी संख्या में कई ओटीटी प्लेटफार्मो पर वेब सीरीज बनायीं जा रही हैं, जिसमे क्राइम थ्रिलर से लेकर एक्शन थ्रिलर जैसी सभी शैलियों को शामिल किया गया है|
इसका फायदा है कि आप घर पर आराम से बैठकर एंटरटेनमेंट पा सकते हैं| बदलते वक़्त के साथ आज बॉलीवुड सितारे भी ओटीटी पर काम करने के उत्सुक हैं| इसलिए अब आप अपने चहेते सितारों को घर बैठे अपने स्मार्टफोन के ज़रिये भी उन्हें देख सकते हैं|
यहाँ हम 2022 की कुछ भारतीय वेब सीरीज के बारे में बताएँगे जो इस साल लोकप्रिय रही हैं और जिन्हें देखकर आपका स्क्रीन के पास से हटने का मन नहीं करेगा, तो ये हैं Top 10 Best Indian Web series in 2022
1. Rudra: The Edge Of Darkness
Disney +hotstar पर Ajay Devgn ने अपना ओटीटी डेब्यू साइक्लोजीकल थ्रिलर Rudra: The Edge Of Darkness से किया जो उनके फैन्स के बीच काफी हिट रहा, इसका official trailer 4 मार्च को रिलीज़ किया गया| ये वेब सीरीज top 10 best indian web series in 2022 की लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक है|
Rudra: The Edge Of Darkness वेब सीरीज के प्रोडूसर Samir Nair और डायरेक्टर Rajesh Mapuskar हैं| इसमें Ajay Devgn के साथ Esha Deol, Raashii Khanna, Atul Kulkarni, Ashwini Kalsekar, और Ashish Vidharthi ने भी काम किया है| ये एक ब्रिटिश शो लूथर का रीमेक है|
IMDb rating : 6.7/10
2. Masoom
Disney+hotstar पर उपलब्ध Masoom Boman Irani का ओटीटी डेब्यू है, इस वेब सीरीज को प्रोडूस Namit Sharma और डायरेक्ट Mihir Desai ने किया है|
इसमें स्टार कास्ट में Boman Irani, Upasana Singh, Samara Tijori, Manjari Phadnis, Saariika Singh, Manu Rishi, Veer Rajwant Singh जैसे नाम शामिल हैं|
ये एक ऐसे परिवार की कहानी है जिसमे Boman रहस्यों के बीच घिरे रहते हैं, उसी बीच उनकी पत्नी और बच्चों की रहस्यमय तरीके से मौत हो जाती है| Masoom Web Series को रिलीज़ 17 जून 2022 में किया गया था|
IMDb rating : 6/10
3. Yeh Kaali Kaali Aankhen
Yeh Kali Kali Ankhen एक रोमांटिक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसे आप Netflix पर स्ट्रीम कर सकते हैं| Yeh kali kali aankhen वेब सीरीज को 14 जनवरी 2022 को रिलीज़ किया गया| इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है और इस शो में Aanchal Singh, Shweta Tripathi और Tahir Raj Bhasin मुख्य भूमिका में है|
ये एक छोटे शहर के लड़के के बारे में जिसका जीवन एक लोकल राजनेता की बेटी के वजह से ऊपर नीचे हो जाता है क्यूंकि वो उसके पीछे पड़ी है और उसके जीवन को नरक बनाने के लिए लगी हुई है| ये top 10 best indian web series in 2022 की बेस्ट वेब सीरीज में से एक है|
IMDb rating : 7/10
4. The Great Indian Murder
Disney+ Hotstar की The Great Indian Murder 2022 की बेस्ट वेब सीरीज में से एक है| ये एक क्राइम थ्रिलर है| इसके Writer और Director Tigmanshu Dhulia है और इसके Producer Ajay Devgn और Priti Vinay Sinha है|
The Great Indian Murder, Vikas Swarup की किताब “SIX SUSPECTS” पर आधारित है |
इस वेब सीरीज में Richa Chaddha, Pratik Gandhi, और Raghubir Yadav मुख्य भूमिका में है |
इस सीरीज का आधार तब शुरू होता है जब एक पार्टी में एक बिजनेसमेन की हत्या हो जाती है| आगे क्या होता है ये जाने के लिए आप इसे Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं| ये Top 10 Indian Web Series in 2022 में से एक है|
IMDb rating : 7.1/10
5. Ashram 3
Bobby Deol को बाबा निराला के रूप को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया, दर्शक ये देखने के लिए बेचैन थे कि अब बाबाजी के जीवन में क्या होगा| इस तीसरे सीजन ने दर्शकों के बीच मिक्स्ड राय पैदा की है| Aashram Season 3 को 3 जून को रिलीज़ किया गया |
इसका निर्देशन Prakash Jha ने किया और Aashram 3 में Bobby Deol, Aaditi Pohankar, Darshan Kumarr, Adhyanyan Suman, Anupria Goenka, Chandan Roy Sanyal, Tridha Choudhary, Rajeev Siddhartha, Sachin Shroff, Tushar Pandey, Esha Gupta, Parinitaa Seth, Tanmaay Ranjan, Preeti Sood, Jahangir Khan, Kanupriya Gupta, Anuritta Jha, Navdeep Tomar, Vikram Kochhar मुख्य भूमिका में है|
Ashram Season 3 एक बदनाम आश्रम के बाबा निराला के बारे में है, जो अपने आपको सबसे ऊपर मानता है और अपने आप को भगवान् समझता है| ये आश्रम महिलाओं का शोषण करता है और नशीली दवाओं का व्यापर करता है | दूसरी ओर बाबा निराला से बदला लेने के लिए पम्मी बेचैन हैं| क्या पम्मी को न्याय मिलेगा ? ये सवाल आपके मन में उठ रहा होगा |
तो बाबा निराला की Aashram Season 3 की यात्रा में शामिल होकर अपने हर सवाल का जवाब पाएं और इसका आनंद MX Player पर उठाएं|
IMDb rating : 7.4/10
6. Mai
Netflix पर आई वेब सीरीज Mai एक क्राइम थ्रिलर है और इसे काफी पसंद किया गया है, ये top 10 best indian web series in 2022 में से एक है| इसके प्रोडूसर Anushka Sharma हैं और इसका निर्देशन Anshai Lal ने किया है| इसे Clean Slate Filmz के बैनर तले बनाया गया है|
इस सीरीज में Sakshi Tanwar, Wamiqa Gabbi, Raima Sen, Prashant Narayanan, Vaibhav Raj Gupta, Anant Vidhat Sharma लीड रोल में हैं|
Mai एक दुखी माँ की कहानी है जो अपनी बेटी की मौत के पीछे के अपराधियों का पता लगाती हैं, और मौत के कारण को जानने के लिए निर्दयी बन जाती है| इस सीरीज को Netflix पर 15 अप्रैल 2022 को रिलीज़ किया गया था|
IMDb rating : 8/10
7. Human
Human वेब सीरीज एक मेडिकल थ्रिलर ड्रामा है जो मेडिकल घोटालों को सामने लाती है| इस वेब सीरीज को प्रोडूस Vipul Amrutlal Shah और Aashin Shah ने किया है और इसके डायरेक्टर Vipul Amrutlal Shah और Mozez Singh है|
इसमें स्टार कास्ट में Shefali Shah, Kirti Kulhari, Vishal Jethwa, Ram Kapoor, Seema Biswas, Mohan Agashe, Aditya Srivastav नाम शामिल है|
Human वेब सीरीज में मेडिकल दुनिया के Scam के बारे में दिखाया गया है कि दवा कंपनिया, बड़े बड़े अस्पताल और डॉक्टर्स किस तरह नयी दवाओं का गरीब लोगो पर परिक्षण करते हैं | इसे Hotstar Specials पर 14 जनवरी से स्ट्रीम किया जा सकता है|
IMDb rating : 8/10
8. Rocket Boys
Rocket Boys 2022 की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज में से एक है| Rocket Boys को Roy Kapur Films और Emmay Entertainment के बैनर तले बनाया गया है| इसे प्रोडूस Siddharth Roy Kapur, Monisha Advani और Madhu Bhojwani ने किया है और इसका निर्देशन Abhay Pannu ने किया है|
इस वेब सीरीज में Jim Sarbh, Regina Cassandra और Ishwak Singh मुख्य भूमिका में है| आप इसके सभी एपिसोड SonyLIV पर स्ट्रीम कर सकते हैं|
Rocket Boys को 4 फ़रवरी 2022 को SonyLIV पर रिलीज़ किया गया था|
ये वेब सीरीज विक्रम साराभाई और होमी भाभा वैज्ञानिको की प्रतिभाशाली जीवन को दर्शाने वाला शो है| इसमें दिखाया गया है कि भारत को विश्व वैज्ञानिक शक्ति कैसे बनाया गया है|
IMDb rating : 8.9/10
9. Panchayat 2
Panchayat Season 2 निसंदेह Top 10 Indian Web Series in 2022 में से एक है | इसका पहला सीजन भी काफी हिट रहा है|इस सीजन को 20 मई 2022 को रिलीज़ किया गया था| इसमें एक भारतीय गाँव को अपने पात्रों के देहाती अंदाज़ को बखूबी दिखाया गया है|
इसके Producer Arunabh Kumar और Writer Chandan Kumar हैं| इसका Direction Deepak Kumar Mishra ने किया है|
इस वेब सीरीज में Neena Gupta, Jitendra Kumar, Raghubir Yadav, Chandan Roy, Faisal Malik मुख्य भूमिका में है|
Panchayat Season 2 एक कॉमेडी ड्रामा है जो एक इंजिनियर अभिषेक की यात्रा को दर्शाती है, जो अच्छी नौकरी न मिलने पर उत्तर प्रदेश के के एक छोटे से गाँव में सेक्रेटरी के तौर पर पंचायत ऑफिस में काम करना शुरू करता है, उसमे किस तरह वो गाँव के लोगों और वहां के जीवन शैली के बीच अपने आपको फंसा हुआ महसूस करता है और किस तरह से उसमे एडजस्ट करता है ये दिखाया गया है|
IMDb rating : 8.9/10
10. Campus diaries
Campus diaries वेब सीरीज ने युवा दर्शकों का दिल जीत लिया है| इसे 7 जनवरी को MX player पर स्ट्रीम कर सकते हैं| इसमें Harsh Beniwal, Saloni Gaur, Abhinav Sharma, Ritvik Sahore, Salonie Patel और Srishti Ganguli Rindani मुख्य भूमिका में हैं|
Campus Diaries एक्सेल युनिवर्सिटी के छह छात्रो के बारे में है| ये ये बाकि कॉलेज ड्रामा से अलग है जिनमे ज़्यादातर मस्ती, दोस्ती, रैगिंग दिखाया जाता है |इसमें दिखाया गया है कि कैसे मुश्किलों से भरी ज़िन्दगी में आप अपने व्यक्तित्व को ढालते हैं और वास्तविक दुनिया का सामना करते हैं|
IMDb rating : 9/10
ये थे Top 10 Best Indian Web Series in 2022, जो 2022 में काफी लोकप्रिय रहे हैं|
Top 10 Most Sexiest Bollywood Actress 2022 | टॉप 10 मोस्ट सेक्सिएस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस 2022
वाणी कपूर की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|
कियारा अडवाणी की Biography, Affairs, Net worth के बारे में पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए|