Top 10 Bollywood Power Couple | टॉप 10 बॉलीवुड पॉवर कपल

Top 10 Bollywood Power Couples

हम आपको  Top 10 bollywood रियल लाइफ पॉवर कपल के बारे में  बताएँगे जो मिसाल है उस पवित्र रिश्ते की जिसे उन्होंने बहुत इमानदारी और प्यार से निभाया है| बॉलीवुड सितारे सिर्फ फिल्मों में ही रोमांस नहीं करते हैं| असल ज़िन्दगी में भी उनके प्यार, आपसी समझ, और रिश्तों में मजबूती दिखाई पड़ती हैं| कई बॉलीवुड सितारों ने जिनसे ऑनस्क्रीन रोमांस किया उनसे ओफ्स्क्रीन भी रोमांस किया और रिश्तों में कमिटमेंट देकर शादी की और उसे सालों दर सालों शिद्दत से निभाया |

Ajay Devgan and Kajol

Image source- Google search

अजय और काजोल की ऑनस्क्रीन और ओफस्क्रीन बॉलीवुड की हिट जोड़ी है| अगर आप सफल शादी का रहस्य जानना चाहते हैं, तो अजय और काजोल इसका जवाब हैं| दोनों में असमानताएं होते हुए भी 1994 में अजय और काजोल ने एक दुसरे को डेट करना शुरू किया, काजोल जितनी फन लोविंग और हंसमुख हैं अजय उतने ही रिज़र्व और सीरियस हैं|1999 में अजय और काजोल ने शादी कर ली, काजोल ने अपने बच्चों के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया और अजय देवगन के प्रोडक्शन में उनका सपोर्ट किया, इस बॉलीवुड कपल ने अपने खूबसूरत सालों में बेहतरीन फिल्में दी| ये कपल बी टाउन के सबसे सुलझे हुए पॉवर कपल्स में से एक है|

Akshay kumar and Twinkle Khanna

akshay and twinkle

Image source- Google search

बॉलीवुड का ये जोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था| इनके प्यार की शुरुआत फिल्मफेयर मैगज़ीन के फोटोशूट के दौरान हुई| अक्षय कुमार को स्ट्रैट फॉरवर्ड ट्विंकल बहुत पसंद आई और अक्षय ने अपने प्यार का इज़हार करने में देर नहीं लगायी| एक प्लेबॉय की इमेज रखने वाले अक्षय कुमार ने सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली, ये बात बी टाउन के लिए सरप्राइज के तौर पर सामने आई| इनकी शादी को अब 20 साल से ज्यादा हो गए हैं| ये कपल भी बॉलीवुड पॉवर कपल्स की लिस्ट भी शामिल है|

Shahrukh Khan and Gauri

SHAHRUKH KHAN AND GAURI

Image source- Google search

शाहरुख़ खान और गौरी को बॉलीवुड का आइडियल कपल बोलते हैं| ये पॉवर बॉलीवुड कपल समय समय पर एक दुसरे के लिए काफी मजबूती के साथ खड़ा रहता है|शाहरुख मुस्लिम पठान है, और गौरी पंजाबी हिन्दू है| दोनों ने 1991 में शादी की| गौरी ने शाहरुख़ का स्ट्रगलर से किंग खान ऑफ़ बॉलीवुड का सफ़र देखा है उन्होंने शाहरुख़ का साथ हर कदम पर साथ निभाया है| गौरी खान भी एक जानी मानी इंटीरियर डिज़ाइनर ओर प्रोडूसर हैं| शाहरुख़ खान बॉलीवुड में किंग ऑफ़ रोमांस ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी हैं| गौरी और शाहरुख़ की जोड़ी नंबर 1 है, और ये कपल बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक हैं|

Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan

AMITABH BACHCHAN AND JAYA BACHCHAN

Image source- Google search

बॉलीवुड का आइकोनिक कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को माना जाता है| 48 साल साथ रहने के बाद इस कपल ने ये साबित किया है कि बॉलीवुड शादियाँ नहीं टिकती| शादी से पहले दोनों ही सुपरस्टार थे| इनकी लव स्टोरी में बॉलीवुड मसाला फिल्मों से कम नहीं है, जिनमे झगडे, ड्रामा, लिंकअप्स शामिल थे| इतना सब होने पर भी दोनों की शादी अभी तक टिकी है और दोनों इनका रिश्ता पहले से भी मज़बूत नज़र आता है| दर्शकों में सबसे पॉवर बॉलीवुड कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हैं|

Ranveer Singh and Deepika Padukone

ranveer singh and deepika padukone

Image source- Google search

दीपिका पदुकोन और रणवीर सिंह दोनों ने कई हिट फिल्में साथ की हैं| दोनों की मुलाकात राम लीला के सेट पर हुई और दोनों प्यार हो गया| 5 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद 2018 में दोनों ने इटली में ड्रीम वेडिंग के साथ शादी के बंधन में बंध गए| ये कपल पब्लिकली अपना प्यार सम्मान और अपनी भावनाएं दिखाने से कभी कतराता नहीं है| ये कपल युवा वर्ग के लिए एक मिसाल है| दीपवीर पॉवर बॉलीवुड कपल की लिस्ट में सबसे मज़बूत मानी जाती है|

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan

saif and kareena

Image source- Google search

सैफ अली खान और करीना कपूर खान की लव स्टोरी परियों की कहानी से कम नहीं है| दोनों ने ही अपने प्यार और एक दुसरे को समझने में लोगों को सरप्राइज किया है| सैफ और करीना को टशन फिल्म के दौरान एक दुसरे से प्यार हुआ और बॉलीवुड के नवाब सैफ ने बॉलीवुड क्वीन करीना से शादी कर ली, सैफ और करीना के तैमुर और जेह दो बेटे हैं| दोनों में उम्र में भी काफी अंतर था इसके बावजूद दोनों ने मजबूती से हर कदम पर एक दुसरे का साथ दिया| सैफीना बी टाउन के Top 10 Bollywood Power Couples की लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं|

Virat Kohli and Anushka Sharma

virat and anushka

Image source- Google search

विराट और अनुष्का दोनों ही अलग बैकग्राउंड से हैं, विराट क्रिकेटर हैं और अनुष्का फिल्म एक्ट्रेस हैं| दोनों की मुलाकात हेड एंड शोल्डर के एड शूट के दौरान हुई| उनमे प्यार हुआ और 11 दिसम्बर को  2017 में टस्कनी इटली में शादी कर ली| जनवरी 2021 में उनकी बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा| दोनों ही एक दुसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं| और विराट कोहली और अनुष्का पॉवर Top 10 Bollywood Power Couples लिस्ट में शामिल हैं|

Vicky Kaushal and Katrina Kaif

vicky and katrina

Image source- Google search

विक्की और कटरीना इस बात की मिसाल है कि प्यार की कोई सीमा, उम्र, रंग, या ज़ात नहीं होती है| दोनों ही एक दम अलग बैकग्राउंड से हैं दोनों की वैल्यूज अलग हैं फिर भी दोनों में प्यार हुआ और  दिसम्बर 2021 में राजस्थान में दोनों ने धूमधाम से शादी कर ली|

इन्होने अपने रिश्ते को पब्लिकली ओपन नहीं किया| अपने करियर के पीक पर होने के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया और ये Top 10 Bollywood Power Couples में से एक हैं|

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

alia bhatt and ranbir kapoor

Image source- Google search

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज फेवरेट बॉलीवुड कपल्स में से एक है| 5 साल डेट करने के बाद इनकी शादी 14 अप्रैल 2022 में हुई| ये शादी एक प्राइवेट अफेयर रही जो की बिग फैट वेडिंग को पीछे छोड़कर एक नए ट्रेंड को लेकर सामने आई|

रणबीर कपूर आलिया भट्ट का क्रश था और वो उनसे हमेशा से शादी करना चाहती थी| आलिया के लिए ये किसी सपने के सच होने से कम नहीं था| दोनों की शादी परफेक्ट उदाहरण है इस बात का कि अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हो और सोचते हो कि एक न एक दिन वो आपका हो जायेगा ये भी संभव हो सकता है| आलिया और रणबीर सफल और पॉवरफुल बॉलीवुड कपल हैं|

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Bachchan

abhishek and aishwarya

Image source- Google search

बॉलीवुड जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन की सबसे फेवरेट और इन्स्पिरेश्नल है| बॉलीवुड में इस कपल ने कांस पर एक साथ चलकर ग्लोबली भी नाम कमाया है, ये एक बेहतरीन कपल में से एक है| अभिषेक इंडस्ट्री के सबसे पावरफुल एक्टर अमिताभ बच्चन के बेटे हैं और ऐश्वर्या ब्यूटी क्वीन हैं, ये कॉम्बिनेशन बहुत ही उम्दा है| दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म “गुरु” के दौरान हुई| और 20 अप्रैल 2007 को दोनों ने रीती रिवाज़ से प्रतीक्षा बंगले में शादी की| इनका प्यार आज के कपल्स के लिए एक मिसाल है| और ये ही इन्हें Top 10 Bollywood Power Couples लिस्ट में शामिल करता है|

Top 10 most sexiest bollywood actress 2022 के बारे में जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये|

Top 10 Celebrities who wore sabyasachi’s lehenga at their wedding (इस लिंक पर क्लिक कीजिये)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button